ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ओडिशा के कंधमाल से गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

October 12, 2026

ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, ओडिशा के कंधमाल से गांजा तस्करी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

तकनीकी और डेटा एनालिसिस की मदद से बैकवर्ड लिंकेज खंगालते हुए मुख्य सोर्स तक पहुंची कोमाखान पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स।

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोमाखान थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और डेटा एनालिसिस के आधार पर गांजा तस्करी के मुख्य सप्लायर (बैकवर्ड लिंक) को ओडिशा के कंधमाल जिले से धर दबोचा है।

तकनीकी जांच से खुला मुख्य सोर्स का राज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन और एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन पर लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व में कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक कार की घेराबंदी कर तलाशी ली थी। वाहन से कुल 80.400 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमती 40 लाख 20 हजार रुपये) बरामद किया गया था।

मामले में कार सवार दो आरोपियों—अभिजीत डिगाल और महिला जयश्री प्रधान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 159/2026, धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि यह खेप ओडिशा के कंधमाल से रायपुर में खपाने के लिए ले जाई जा रही थी।

ओडिशा में दबिश देकर मुख्य सप्लायर को दबोचा मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से जप्त मोबाइल फोनों की तकनीकी जांच और कॉल डेटा का गहन विश्लेषण किया। डेटा एनालिसिस के जरिए गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सप्लायर आकाश नायक की संलिप्तता पुख्ता हुई। इसके बाद महासमुंद पुलिस की विशेष टीम ने ओडिशा के कंधमाल जिले में दबिश देकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी:

  • आकाश नायक (पिता: अलिफा नायक, उम्र: 28 वर्ष), निवासी- गुन्धानी, थाना रायकिया, जिला कंधमाल (ओडिशा)।

पूर्व में गिरफ्तार परिवहनकर्ता (कैरियर):

  1. अभिजीत डिगाल (उम्र: 23 वर्ष), निवासी- रायकिया, जिला कंधमाल (ओडिशा)।
  2. जयश्री प्रधान (उम्र: 26 वर्ष), निवासी- किलाकिया, थाना सारंगढ़, जिला कंधमाल (ओडिशा)।

मामले में पूर्व में जप्त संपत्ति:

  • 80.400 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹40,20,000)
  • 02 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹20,000)
  • तस्करी में प्रयुक्त एक कार (कीमत लगभग ₹8,00,000) (कुल जुमला जप्ती: ₹48,40,000)

गिरफ्तार मुख्य आरोपी आकाश नायक को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment