जल संचयन महाभियान – नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी I

SARJU PRASAD SAHU

April 23, 2025

बलौदा बाजार – 23 अप्रैल 2025 जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

बताया गया कि जल संचयन महाभियान अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 से 24 अप्रैल तक सोखता गड्ढा संतृप्तता अभियान से जिले के समस्त ग्राम पंचायत के प्रत्येक नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। सोखता गड्ढा निर्माण हेतु जल संचय वाहिनी द्वारा ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तकनीकी सहायक का सहयोग लिया जा रहा है। इसके साथ ही पांचयतो में जल संचयन व संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जल संचयन व जल के सदुपयोग को लेकर जिले में 18 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जल संचयन महाभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।महाभियान के तहत जल संचय एवं संरक्षण के महत्व को समझाकर समुदाय को प्रेरित किया जा रहा है कि वर्षा जल संचयन और पानी के सदुपयोग से जल संकट से बचा जा सकता है। जल संचयन महाभियान का उद्देश्य जल संचयन और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है जिससे जल संसाधनो का संरक्षण हो सके और भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “जल संचयन महाभियान – नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी I”

Leave a Comment