छपोरा स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी उत्सव, बच्चों ने मटका फोड़ और राधा-कृष्ण रूप सज्जा से मोहा मन

BIRENDRA KUMAR SEN

September 6, 2026

छपोरा स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी उत्सव, बच्चों ने मटका फोड़ और राधा-कृष्ण रूप सज्जा से मोहा मन

बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला छपोरा में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ एक साथ मनाया गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के प्रेरक जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन में एक निश्चित लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

​4 सितंबर को शासकीय अवकाश होने के कारण शनिवार को शाला परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इसके साथ ही ‘सर्वश्रेष्ठ राधा-कृष्ण जोड़ी’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग एक दर्जन बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे नजर आए। इस प्रतियोगिता में कुमारी गीतांजलि निराला और डिम्पल केवट की जोड़ी ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

​समारोह के समापन पर शाला के प्रधान पाठक यादराम हिरवानी की ओर से विशेष भोज की व्यवस्था की गई। सभी बच्चों एवं अतिथियों को खीर-पूरी, बूंदी और नमकीन का वितरण किया गया।

​इस दोहरे आयोजन में शिक्षक नंद कुमार पटेल, जयमाला उपाध्याय, रमा देवी महिलांगे, रसोइया सोन बाई बर्मन, बुगली बाई हिरवानी, सुमित्रा हिरवानी, कोटवार दिगंबर दास सहित शाला परिवार और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment