महासमुंद/बसना।
बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झगरेनडीह स्थित किरण ऑटो केयर में आयोजित भव्य रक्षाबंधन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल का आगमन हुआ। उनके स्वागत और रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्षेत्र के 120 से अधिक गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, किसान, ग्रामीणजन और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भारी भीड़ से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।
2100 से अधिक बहनों ने भूपेश बघेल को बांधी राखी
रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस विशाल समारोह में 2100 से अधिक बहनों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। बहनों ने उन्हें अपना भाई मानते हुए स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद व्यक्त किया। भूपेश बघेल ने भी बहनों के इस आत्मीय प्रेम को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया और उनके सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बसना विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान को भी बड़ी संख्या में बहनों ने राखी बांधी। बहनों के इस स्नेह और विश्वास से मोक्ष कुमार प्रधान भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनों का प्यार और आशीर्वाद उनके लिए अमूल्य उपहार है।
बहनों के सम्मान और अधिकारों के लिए साथ खड़े रहने का संकल्प
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा, विश्वास और उनके सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि झगरेनडीह सहित बसना विधानसभा क्षेत्र की बहनों ने जिस आत्मीयता और विश्वास के साथ उन्हें अपना भाई माना है, उस विश्वास को वे हमेशा बनाए रखेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की बहनों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं खुशहाली के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
120 गांवों से पहुंची मातृशक्ति, बना विशाल जनसमागम
रक्षाबंधन समारोह में बसना विधानसभा क्षेत्र के करीब 120 गांवों से मातृशक्ति की भागीदारी रही। महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष, युवा, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर बहनों के हाथों में सजी राखियां और चेहरों पर खुशी की मुस्कान ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। हजारों लोगों की मौजूदगी के चलते यह आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे, महिला सम्मान और आपसी विश्वास का बड़ा जनसमागम बन गया।
कांग्रेस के कई नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय समन्वयक गिरीश देवांगन, आलोक चंद्राकर, चातुरी नन्द, सन्नी अग्रवाल, मधुसूदन साहू, हितेश विशाल, रवि कश्यप, डॉ. हेमंत कौशिक, चंद्रमणी सिदार, दुरपत व्यास, कमल प्रधान, हरिचरण प्रधान, नरेंद्र साहू, नरोत्तम साहू, निर्मल प्रधान, महेश सोम, हेतु गहिर, चम्पक चौहान, धनेश्वर चौहान, पुष्पराज नेताम, अश्विनी प्रधान, बसंत प्रधान, जाफर अली, मलिक, सुनील भोई, दिलीप प्रधान, भूषण पटेल, प्रशांत पंडा, देवेंद्र पटेल, संतोष पटेल, कमल नयन प्रधान सहित अनेक कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रक्षाबंधन समारोह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
झगरेनडीह में आयोजित इस समारोह ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी विश्वास से जोड़ने का संदेश दिया। हजारों बहनों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2100 से अधिक बहनों द्वारा राखी बांधे जाने और मोक्ष कुमार प्रधान के प्रति बहनों द्वारा व्यक्त किए गए स्नेह ने आयोजन को विशेष बना दिया। समारोह क्षेत्रवासियों के बीच लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहेगा।
बहनों का स्नेह — हमारा संकल्प। बहनों का सम्मान — हमारी पहचान। बहनों ताकत। जनता का आशीर्वाद का विश्वास हमारी — हमारी जिम्मेदारी।
रक्षाबंधन की पावन बेला पर क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं।