ग्राम लाहोद में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्रवण करने पहुंची पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू

SARJU PRASAD SAHU

April 20, 2025

कसडोल विधानसभा क्षेत्र के बलौदाबाज़ार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लाहोद में श्रीमद्भागवत कथा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुई।इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वारा मंच पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत पुराण की पूजन की एवं कथावाचिका पूजा किशोरी जी को श्री फल भेंट कर पुष्पहार पहनाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके बाद उन्होंने भागवत कथा का रसपान किया।कथावाचिका पूजा किशोरी जी ने कृष्ण जन्म,समुद्र मंथन एवं वामन चरित्र की कथा सुनाई।इस मौके पर पूर्व विधायक शकुंतला ने भी संबोधित कर कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है,प्रत्येक गांव में कथा का आयोजन होना चाहिए।साथ में इसका अनुशरण अपने जीवन में करने की आवश्यकता है।उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर ग्रामीणों एवं आयोजक समिति को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री पवन साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार,श्री ईशान वैष्णव जिला पंचायत सदस्य ब.बा.,श्री डी.आर.साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज लाहोद,डॉ.धनेश साहू पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष लाहोद,श्री हरीश कुमार साहू सदस्य जनपद पंचायत बलौदाबाजार,श्री योगेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि ब.बा.,श्री राजेंद्र जायसवाल,श्री रामलाल कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि पनगांव,नरेंद्र साहू पूर्व सोसायटी अध्यक्ष लाहोद,एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी श्रद्धालु गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “ग्राम लाहोद में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा श्रवण करने पहुंची पूर्व संसदीय सचिव एवं कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू”

Leave a Comment