आंगनबाड़ी कार्यकर्तााओं ने फाइनेंस लैब में सीखी डिजिटल लेनदेन एवं वित्तीय प्रबंधन की बारीकियां
बलौदाबाजार,10 अगस्त 2026/ विकासखंड बलौदाबाजार के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्त्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिला फाइनेंस लैब का भ्रमण किया। इस दौरान लैब के अनुदेशको ने डिजिटल लेनदेन, साइबर फ़्रॉड, वित्तीय जोखिम,सुरक्षित निवेश आदि की सहज़ ढंग se जानकारी प्रदान की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने जिला फाइनेंस लैब में उपलब्ध सुविधा और वित्तीय साक्षरता के लिये दी जा रही प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा क़ि लैब में विभिन्न खेलों के.माध्यम से लेनदेन के तरीके को और व्यापारिक गतिविधियों को आसानी से समझा जा सकता है।
जिले में अर्थशाला के माध्यम से प्रत्येक दिन अलग-अलग वर्गों के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को कक्षा 11वीं एवं 12वीं के स्कूली विद्यार्थियों, मंगलवार को महिला स्व-सहायता समूहों, बुधवार को किसानों तथा गुरुवार को महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, निवेश, साइबर सुरक्षा और डिजिटल वित्तीय साक्षरता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाना, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना तथा निवेश और वित्तीय निर्णयों के प्रति सही जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मविश्वासी बन सकें।