गरियाबंद पुलिस के आरक्षक अखिलेश वैष्णव “छ.ग. रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित, 

BHUPENDRA SINHA

August 3, 2026

50 से अधिक बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल,

गरियाबंद:- गरियाबंद पुलिस बल के आरक्षक अखिलेश वैष्णव को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं और मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव अब तक 50 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान कर चुके हैं। उनके इस सेवा भाव से अनेक गंभीर मरीजों और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हुआ है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिला।

पुलिस की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के साथ-साथ अखिलेश वैष्णव सामाजिक सरोकारों में भी हमेशा अग्रणी रहते हैं।

अस्पतालों में जब भी किसी मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है, वे बिना किसी हिचकिचाहट के रक्तदान के लिए आगे आते हैं।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आरक्षक अखिलेश वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “अखिलेश वैष्णव ने अपने सेवा कार्यों से खाकी का गौरव बढ़ाया है।”

आरक्षक अखिलेश वैष्णव का यह सम्मान समाज सेवा, मानवता और पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि का प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment