छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

BIRENDRA KUMAR SEN

July 30, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

रायपुर/​छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव बुधवार को एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर तालबेहट क्षेत्र स्थित महेंद्र सिंह महाविद्यालय के पास हुई। हादसे में उनके चालक गौतम कुमार भी घायल हुए हैं।

​जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे किरण सिंह देव अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मध्य प्रदेश के दतिया से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे। उनकी कार में सुरक्षाकर्मियों समेत कुल पांच लोग सवार थे। तालबेहट के पास एनएच-44 पर आगे चल रहे एक ट्रक से उनकी कार पीछे से टकरा गई।

​दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने किरण सिंह देव (64) और उनके चालक गौतम कुमार (30) की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

​घटना की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। कोतवाली तालबेहट में तैनात उप निरीक्षक सियाराम वर्मा ने बताया कि घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद झांसी भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment