रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: ‘खुदाई में मिला पुराना सोना’ बताकर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने लोगों को खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर पीतल के हार बेचने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा व डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी शंभू राय सहित तीन आरोपियों को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है।
📌 तीन मामलों में 22.50 लाख रुपये की ठगी
पुलिस के अनुसार रायपुर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में आरोपियों ने कुल 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
➡️ न्यू राजेंद्र नगर थाना: 2.50 लाख रुपये की ठगी।
➡️ तेलीबांधा थाना: 10 लाख रुपये की ठगी।
➡️ डीडी नगर थाना: 10 लाख रुपये की ठगी।
👥 गिरफ्तार आरोपी
1. शंभू राय (36 वर्ष)
पिता – कन्हैया लाल राय
निवासी – केनाल पटरी, केशव नगर, रेलवे फाटक, थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
2. गीता गुजराती (लगभग 40 वर्ष)
पति – स्व. दौलत राम
निवासी – केनाल पटरी, केशव नगर, रेलवे फाटक, थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
3. शांति गुजराती (35 वर्ष)
पति – शंकर लाल गुजराती
निवासी – keनाल पटरी, केशव नगर, रेलवे फाटक, थाना गोविंदपुर, जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह पहले आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी खुद को मजदूर या खुदाई का काम करने वाला बताते और कहते कि खुदाई में उन्हें पुराने सोने के आभूषण व सिक्के मिले हैं।
भरोसा जीतने के लिए वे हार से असली सोने का छोटा टुकड़ा तोड़कर जांच के लिए देते थे, जो असली निकलता था। इसके बाद पूरा पीतल का हार सोने का बताकर लाखों रुपये में बेच देते थे। बाद में मोबाइल बंद कर फरार हो जाते थे।
💰 पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
✔️ 9 लाख रुपये नकद
✔️ चांदी के 12 सिक्के
✔️ पीतल के विभिन्न आभूषण
✔️ 4 मोबाइल फोन
✔️ शंभू राय के 4 अलग-अलग फर्जी आधार कार्ड (जांच जारी)
बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में इसी तरह की एक दर्जन से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। अब अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ रायपुर पुलिस की अपील:
यदि कोई व्यक्ति खुदाई में सोना मिलने, पुराने आभूषण या बाजार मूल्य से बहुत कम कीमत में सोना बेचने का लालच दे, तो उस पर विश्वास न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।