ट्रेन से गोंदिया से लाते थे अवैध शराब: भाटापारा शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

BIRENDRA KUMAR SEN

July 24, 2026

ट्रेन से गोंदिया से लाते थे अवैध शराब: भाटापारा शहर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार/भाटापारा।

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देशों के तहत भाटापारा शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया से ट्रेन के जरिए अवैध देशी शराब लाकर शहर में खपाने वाले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

23 जुलाई 2026 को भाटापारा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासती वार्ड निवासी ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी ट्रेन से भारी मात्रा में गोंदिया से अवैध शराब लाकर बिक्री हेतु अपने घर में छिपाकर रखा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों के साथ तत्काल संदेही के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पलंग के नीचे नीले रंग के बैग में छिपाकर रखी गई नागपुर डिस्टिलर्स की 100 पाव सीलबंद देशी संतरी शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ओमप्रकाश उर्फ बबला ने बताया कि माता देवालय वार्ड निवासी विक्रम थरानी उसे पैसे देकर ट्रेन से गोंदिया भेजता था। 22 जुलाई को भी वह विक्रम से ₹3,300 लेकर ट्रेन से गोंदिया गया था, जहाँ से शराब खरीदकर भाटापारा पहुँचा और अपनी स्कूटी से घर लाकर रखा था।

इसके बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी विक्रम थरानी के किराए के मकान पर दबिश दी, जहाँ से 30 पाव देशी शराब और बिक्री के ₹300 नगद बरामद हुए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से:

  • कुल शराब: 130 पाव (11.7 लीटर) देशी संतरी शराब (कीमत ₹3,900)

  • नगदी: ₹300/-

  • वाहन: परिवहन में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 22 T 3921)

जब्त कर कब्जे में ली है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. ओमप्रकाश उर्फ बबला पंजवानी (उम्र 50 वर्ष), निवासी – महासती वार्ड, भाटापारा

  2. विक्रम थरानी (उम्र 40 वर्ष), निवासी – माता देवालय वार्ड, भाटापारा

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment