शासकीय हाई स्कूल उड़काकान में स्कूल क्लब एवं बाल कैबिनेट का हुआ गठन

BIRENDRA KUMAR SEN

July 23, 2026

शासकीय हाई स्कूल उड़काकान में स्कूल क्लब एवं बाल कैबिनेट का हुआ गठन

सारंगढ़-बिलाईगढ़। विकासखंड बिलाईगढ़ के शासकीय हाई स्कूल उड़काकान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूल क्लब एवं बाल कैबिनेट का गठन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी शिक्षक लोचन भास्कर की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य की सहमति से गठित टीम को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन की जिम्मेदारी दी गई।

स्कूल क्लब में तुलेश जांगड़े (कक्षा 10वीं) को अध्यक्ष तथा प्रतिमा वैष्णव (कक्षा 9वीं) को उपाध्यक्ष बनाया गया। सदस्य के रूप में टिंकल, पूजा, निलेश, रूपा एवं ऋतु को शामिल किया गया।

वहीं बाल कैबिनेट में रिया बंजारे एवं माही पटेल को संस्कृति मंत्री, शिवानी बंजारे एवं प्रियांशी वारे को स्वच्छता मंत्री, दुर्गेश्वरी पटेल, नंदिनी पटेल एवं कविता को खेल मंत्री तथा चांदनी वारे एवं स्वाति को प्रार्थना एवं अनुशासन की जिम्मेदारी दी गई।

विद्यालय में खिलेश कोसले को शाला नायक, निखिल रत्नेश को उप शाला नायक, कक्षा 9वीं की कक्षा नायक करुणा बंजारे, उप कक्षा नायक महीका जांगड़े, कक्षा 10वीं की कक्षा नायक खुशी खुंटे तथा उप कक्षा नायक रिया रावत को नियुक्त किया गया। प्रार्थना गीत की जिम्मेदारी रमेश भारती एवं ललित नेताम को सौंपी गई।

इस अवसर पर प्रभारी शिक्षक लोचन भास्कर ने नवगठित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना से छात्र भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment