समय से पहले  ही स्कूल के मुख्य गेट  पर लटका ताला, शराब पीकर पहुंचे शिक्षक पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

BIRENDRA KUMAR SEN

July 20, 2026

समय से पहले  ही स्कूल के मुख्य गेट  पर लटका ताला, शराब पीकर पहुंचे शिक्षक पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

रिकोकला/कसडोल (छत्तीसगढ़): 20.07.2026 राज्य सरकार भले ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन धरातल पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही इन दावों की हवा निकाल रही है। ताजा मामला कसडोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिकोकला स्थित शासकीय RMSA हाईस्कूल का है, जहाँ दोपहर में ही स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला।



​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दोपहर लगभग 02:00 बजे ग्राम के भूतपूर्व सरपंच एवं कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि श्री नंदकुमार डड़सेना तथा जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामकुमार डड़सेना हाईस्कूल रिकोकला पहुँचे। वहाँ का नजारा देखकर वे भी हैरान रह गए—समय से पहले ही स्कूल का मेन गेट बंद था और उस पर ताला जड़ा हुआ था। हाफ टाइम में ही बिना किसी पूर्व सूचना या ठोस कारण के स्कूल बंद कर दिए जाने से स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश है।

​ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। स्कूल परिसर में अव्यवस्था का आलम यह है कि एक शिक्षक अक्सर शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुँचते हैं। ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त शिक्षक आदतन स्कूली छात्रों को पढ़ाई कराने के बजाय उनसे गुटखा और तंबाकू मंगवाने का काम लेते हैं।

​”शिक्षा के मंदिर में इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
— ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि

​उठ रहे गंभीर सवाल
​इस घटना ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर कई तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं:
​बिना किसी लिखित आदेश या वैध कारण के हाफ टाइम में ही स्कूल क्यों बंद कर दिया गया?
​क्या उच्च अधिकारियों को स्कूल में हो रही इन अनियमितताओं की जानकारी नहीं है?
​बच्चों से तंबाकू मंगाने और नशे में स्कूल आने वाले शिक्षक पर प्रशासन क्या रुख अपनाएगा?
​अब देखना यह होगा कि शासन-प्रशासन इस गंभीर लापरवाही और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करता है।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment