ग्राम छतवन में बिजली संकट दूर: त्वरित कार्रवाई पर किसानों ने जताया विधायक श्रीमती कविता लहरे का आभार – दीपक बांदे

BIRENDRA KUMAR SEN

July 15, 2026

ग्राम छतवन में बिजली संकट दूर: त्वरित कार्रवाई पर किसानों ने जताया विधायक श्रीमती कविता लहरे का आभार – दीपक बांदे

​,छतवन/बिलाईगढ़। ग्राम छतवन के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या से आखिरकार निजात मिल गई है। गाँव का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण भारी परेशानियों का सामना कर रहे थे, जिसका समाधान क्षेत्रीय विधायक की सक्रियता से महज दो दिनों में हो गया।

​​ग्राम छतवन का ट्रांसफार्मर पिछले काफी समय से खराब पड़ा था। किसानों ने विद्युत विभाग के दफ्तरों के कई चक्कर लगाए, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। नया ट्रांसफार्मर स्थापित न होने के कारण किसानों के फैसलो को नुकसान हो रहा था जिससे किसानों में भारी आक्रोश व निराशा का माहौल था।

​थक-हारकर ग्रामवासियों ने अपनी इस बड़ी समस्या को बिलाईगढ़ क्षेत्र की लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्रीमती कविता लहरे जी के समक्ष रखा। विधायक महोदया ने ग्रामीणों की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने बिना समय गंवाए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया, जिसका परिणाम यह रहा कि मात्र 2 दिनों के भीतर गाँव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।

​”विधायक जी ने हमारी समस्या को अपनी समस्या समझा और बिजली विभाग पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिर्फ दो दिनों में गाँव को फिर से रोशन कर दिया। हम उनके इस त्वरित कार्य के लिए सदैव आभारी रहेंगे।”
— ग्रामवासी, छतवन


​नया ट्रांसफार्मर लगते ही गाँव में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। विधायक श्रीमती कविता लहरे जी के इस त्वरित एवं जनहितैषी कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर विधायक महोदया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
​इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सम्मानित ग्रामीण:
​श्री दीपक बांदे
​श्री उत्तम सिंह नेताम
​श्री अभय लाल प्रभाकर
​श्री लखन लाल सूर्यवंशी
(सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।)

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment