बलौदाबाजार जिले में सेवा-सेतु केंद्र संचालकों का विकासखंडवार प्रशिक्षण

TEJASWI NATH SONI

July 6, 2026

452 सेवाओं के संचालन और नए पोर्टल के उपयोग का दिया जाएगा प्रशिक्षण

बलौदाबाजार, 6 जुलाई 2026। जिले में नागरिकों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा-सेतु परियोजना के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवा-सेतु केंद्र संचालकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेश जारी कर सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में ई-डिस्ट्रिक्ट परियोजना के अंतर्गत 85 सेवाओं का संचालन किया जाता था, जबकि अब सेवा-सेतु परियोजना के माध्यम से 452 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नई सेवाओं के सफल संचालन एवं ऑनलाइन पोर्टल के व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का समय-सारणी

6 जुलाई 2026 – जनपद पंचायत सभा कक्ष, बलौदाबाजार (दोपहर 12 बजे)

7 जुलाई 2026 – जनपद पंचायत सभा कक्ष, भाटापारा (दोपहर 12 बजे)

8 जुलाई 2026 – जनपद पंचायत सभा कक्ष, पलारी (दोपहर 12 बजे)

9 जुलाई 2026 – जनपद पंचायत सभा कक्ष, सिमगा (दोपहर 12 बजे)

10 जुलाई 2026 – जनपद पंचायत सभा कक्ष, कसडोल (दोपहर 12 बजे)

कलेक्टर कार्यालय ने संबंधित विकासखंडों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सेवा-सेतु केंद्र संचालकों/ऑपरेटरों को निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य सेवा-सेतु परियोजना के माध्यम से नागरिकों को अधिक संख्या में शासकीय सेवाएं एक ही मंच पर सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment