सक्ती गोलीकांड का खुलासा 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पर राजेश यादव ने गृह मंत्री और पुलिस की सराहना

SARJU PRASAD SAHU

July 2, 2026

कोरबा। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस द्वारा सफल खुलासा किए जाने के बाद भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा और सक्ती पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई और 9 आरोपियों की गिरफ्तारी प्रदेश सरकार की अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति को दर्शाती है।

राजेश यादव ने कहा कि 26 जून को हुई इस सनसनीखेज हत्या से पूरे प्रदेश में चिंता का माहौल था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पेशेवर जांच के आधार पर पति-पत्नी सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी, जिस पर गंभीरता से कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, कानून से बच पाना संभव नहीं है और दोषियों को सजा अवश्य मिलेगी। राजेश यादव ने सक्ती पुलिस की पूरी टीम तथा गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्रवाई से प्रदेश की कानून-व्यवस्था के प्रति आम जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment