पं. रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन

SARJU PRASAD SAHU

June 25, 2026

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह के अवसर पर 20 एवं 21 जून 2026 को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के फिजिकल एजुकेशन विभाग के मैदान में नेशनल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ इंडिया, राज्य इकाई रायपुर (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से लगभग 500 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी, कोच तथा अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में दुर्गेश सिदार, रुद्रा सानडे, प्रखर सिंह, कृष्णा यादव, क्रिएंस बंजारे, कान्हा राठौर, खिलेश्वर कंवर एवं कृशेक कंवर शामिल रहे।

कराते स्पर्धा में भी जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए। मुस्कान कश्यप, वैभव मिश्रा, हिमांशु बरेठ, अनिकेत साहू, मालिना कमल सानडे, श्रेष्ठ द्विवेदी, लीजा महंत, अभिज्ञा बरेठ, मोहन राठौर, दीपक साहू, पारिजात सिन्हा, भूमिका कुर्रे, जॉय स्टीफन, हर्ष रात्रे एवं एकता कंवर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दिव्यांश सिंह चंदेल, प्रकृति सिंह, अफ़्सा राठौर, विहान नेताम, निष्ठा गोस्वामी, अनिका नाग, आराध्या दुबे, कंगना राठौर, नीलिमा राठौर, गरिमा राठौर, अनन्या राठौर एवं आर्या राठौर ने रजत पदक प्राप्त किया। अनमोल साहू, समर्थ सिंह चौहान, अन्वेषा राठौर, वंदेश्वरी कश्यप, अक्षत सोनी तथा इशिका कुर्रे ने कांस्य पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, यातायात पुलिस अधिकारी अंगद टाइगर, जिला कराते संघ के अध्यक्ष गुरुजी सनत राठौर, समाजसेवी अमर सुल्तानिया, शशिभूषण सोनी, जितेंद्र तिवारी (सचिव, ओलंपिक संघ), वरुण पाण्डेय, अंजली दुबे, चंद्रा सर, हरप्रीत सिंह, वैभवी सिंह सिसोदिया, संगीता रात्रे, हिमांशु पटेल, लवली महंत, कविता खूंटे, तमन्ना राठौर, प्रमिला सांडे, यशवंत सिंह चंदेल एवं अमित किशोर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment