ग्राम पंचायत पोता में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बीपी, शुगर एवं रक्त जांच के साथ निःशुल्क दवा वितरण, बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण

TEJASWI NATH SONI

June 19, 2026

मालखरौदा, 19 जून 2026। ग्राम पंचायत पोता के पंचायत भवन में बीआरसी प्रोजेक्ट-2 जिला सक्ती के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पोता सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर एवं रक्त जांच की गई। साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लेप्रोसी मिशन बी.एल. होम अस्पताल से डॉ. सौरभ आनंद, रश्मि नायक (फिजियोथेरेपिस्ट), रजनी कुमार, पुष्पलता मारकस, सुमीत नाग (लेब टेक्नीशियन), आनंद स्वरूप, अरमान, अंजुमला एवं आयुष उपस्थित रहे।

वहीं लेप्रोसी मिशन के बीआरसी प्रोजेक्ट से कार्यक्रम अधिकारी किश्मत नंदा, पीआईएफ श्याम चंद्रा, सीडीओ मनोज नाग, सीडीओ प्रीतम मानिकपुरी, कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे, उम्मेंद बरेठ एवं निलाम्बर पटेल ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत पोता की सरपंच रुमा सारथी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेश सारथी का विशेष योगदान रहा। सरपंच रुमा सारथी ने बीआरसी प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य टीम एवं शिविर में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा जताई।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment