छुरा / गरियाबंद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किसानों को खाद, बीज एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में तालाबंदी कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज एवं डीजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री के लिए भटकना पड़ रहा है और समय पर उपलब्धता नहीं होने से फसल उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कांग्रेस किसानों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि खेती-किसानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन किसानों को समय पर खाद, बीज और डीजल नहीं मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शासन से तत्काल व्यवस्था सुधारने और किसानों को राहत प्रदान करने की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माहेश्वरी शाह ने कहा कि किसान आज अनेक समस्याओं से जूझ रहा है।खाद-बीज की किल्लत,गैस, डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें, बिजली दरों में बढ़ोतरी तथा अवैध रेत खनन जैसी समस्याओं ने आम जनता और किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।उन्होंने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।
धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से,
यशपेंद्र शाह, समद खान, राजकुमारी सोनी, भानु प्रताप भारद्वाज, हाजी चिराग अली, मंजू ध्रुव, पुष्पा ध्रुव, रमेश शर्मा, शमीम खान, सलीम मेमन, अवधेश प्रधान , बालमुकुंद चंद्राकर, रमेश चंद्राकर, पंचराम टंडन, रामजी दीवान, देवसिंह नेताम, शांतनु देवांगन, रिखीराम यादव, पुनित ठाकुर, केवल साहू, चैतन ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, चमन साहू, अशोक दीक्षित, शैलेन्द्र दीक्षित, असूल तिवारी, सोनू दीक्षित, मोनू दीक्षित, अमृत निर्मलकर, इन्द्रमन सिंह, मन्नूलाल चौहान, ओमप्रकाश साहू, अखिल चौबे, विकास दुबे, अल्ताफ खान, रियाज साहिल, वीरेंद्र निर्मलकर, यशवंत, संतुराम उत्तम चंद्राकर, कुंदन निर्मलकर, प्रताप ठाकुर, मुस्कान साहू, हरिराम सिन्हा, लखन साहू, अनुसुइया यादव, दीप्ति यादव, गणेशी ठाकुर, इंदु देवांगन, यामीन खान, लक्ष्मी ठाकुर, अहिल्या, राजबाई, खिलावन चंद्राकर, अमानुल्ला खान, नसीब खान, परनिया बाई, संतन ठाकुर, सालिक राम, रामायण कंवर, आनंद निषाद, विमल ठाकुर, विमल सेनापति, केशव चंद्राकर, लोकराम यादव, चित्रसेन डड़सेना, गजेंद्र साहू, राजू निषाद, भानु साहू, डागेश्वर ओटी, शिवदास मानिकपुरी, पुनारद जगत, रिखीदास, देवलाल साहू, मनहरण साहू, सुरेंद्र मार्कण्डेय, विजय ध्रुव, संतोष यादव, ईश्वर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी महामंत्री हरीश यादव द्वारा किया गया।