महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सलखंड, सिवनीकला और पतेरापाली में अवैध महुआ शराब पर रेड, 4 आरोपी गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

May 26, 2026

बसना/महासमुंद। जिला पुलिस महासमुंद द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। एंटी नारकोटिक टॉस्क फोर्स के साथ थाना एवं चौकी पुलिस की संयुक्त टीमों ने ग्राम सलखंड (भंवरपुर), सिवनीकला बांस प्लांट (कोमाखान) और पतेरापाली (सरायपाली) में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ग्राम सलखंड में 30 लीटर महुआ शराब जब्त, दो युवक गिरफ्तार

चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 मई 2026 को ग्राम सलखंड रोड किनारे रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है।

मामले में पुलिस ने रनकोट निवासी गणेश भोई (24 वर्ष) और चंदर सिंह भोई (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाना सरसीवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 274/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।जब्त संपत्ति 30 लीटर देशी महुआ शराब,अनुमानित कीमत: 6000 रुपये

कोमाखान पुलिस ने हिरण छाप महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा

थाना कोमाखान पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनीकला बांस प्लांट रोड किनारे एक व्यक्ति उड़ीसा निर्मित हिरण छाप महुआ शराब बेच रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी परमानंद पटेल (42 वर्ष) निवासी चिंगरिया थाना कोमाखान को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 50 पाउच महुआ शराब बरामद हुई। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था। कुल 10 लीटर शराब की कीमत करीब 2000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा परिवहन में उपयोग की जा रही साइकिल भी जब्त की गई।

जब्त संपत्ति

50 पाउच हिरण छाप महुआ शराब (कुल 10 लीटर) कीमत: 2000 रुपये एक साइकिल,कीमत: 500 रुपये कुल जब्ती 2500 रुपये

पतेरापाली में 3 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना सरायपाली पुलिस ने 24 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पतेरापाली में कार्रवाई की। पुलिस ने चंद्र कुमार सारथी (44 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 600 रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई।

जब्त संपत्ति

3 लीटर महुआ शराब कीमत 600 रुपये

अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार जारी है अभियान

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment