घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दी थी जान से मारने की धमकी

BIRENDRA KUMAR SEN

May 21, 2026

घर में घुसकर मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में दी थी जान से मारने की धमकी

बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील नगर में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी वैभव सिंह ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई 2026 की दरमियानी रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच आरोपी शेशांत बंजारे और हर्ष पटेल पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में जबरन घुस गए। आरोपियों ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और प्रार्थी व उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की।

प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 406/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(6), 296, 115(2), 351(2), और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए प्रकरण में संलिप्त दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुरानी रंजिश और विवाद की बात स्वीकार करते हुए घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का जुर्म कबूल कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. शेशांत बंजारे उर्फ बाबू (उम्र 18 वर्ष), निवासी- पुरानी बस्ती, बलौदाबाजार।

  2. हर्ष पटेल (उम्र 21 वर्ष), निवासी- सिंधी कॉलोनी, बलौदाबाजार।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment