रामपुर में पेट्रोल-डीजल संकट एवं महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना, सरकार पर साधा निशाना

SARJU PRASAD SAHU

May 18, 2026

कोरबा।(रामपुर)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और गहराते ईंधन संकट को लेकर आम जनता का गुस्सा रविवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटमेर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़कों पर उतर आया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के आह्वान पर हुए इस धरना-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को घेरा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ पेट्रोल पंप सूखते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी से जनता की जेब कट रही है। किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक महंगाई की मार से त्रस्त हैं, लेकिन सरकार वादों और प्रचार में व्यस्त है।

इस मौके पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में सरकार को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। धरने में जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, मंडल अध्यक्ष सेन्द्रीपाली अमीर खान, विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल, इब्राहिम फारुकी, रोशन खांडे, सूरज सोनी, धनाराम खांडे, अखिलेश कुर्रे, रामधन मिरी, बिसाहू पटेल और आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment