कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना पसान में “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” जन जागरूकता, नशामुक्ति एवं कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में लोगों को नशामुक्ति, साइबर अपराध, यातायात नियम और अपराधमुक्त समाज के प्रति जागरूक किया गया।
नशा समाज के लिए घातक: पुलिस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए बताया गया कि नशा परिवार और समाज दोनों को बर्बाद करता है। पुलिस ने अवैध शराब, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
साइबर ठगी और यातायात नियमों पर विशेष जोर पुलिस ने नागरिकों को फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। साथ ही कहा गया कि व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें, अफवाहों से बचें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यातायात नियमों पर जोर देते हुए बताया गया कि नशे में वाहन चलाना कानूनन अपराध और जानलेवा है। मालवाहक वाहनों में यात्रा न करने और वाहन के दस्तावेज साथ रखने की समझाइश भी दी गई।
दुकानों में सीसीटीवी अनिवार्य व्यापारियों से दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनका सुचारु संचालन सुनिश्चित करने की अपील की गई, ताकि अपराधों की रोकथाम हो सके। किरायेदार सत्यापन और घर की सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार श्याम, रेंजर मनीष सिंह राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप मरावी, सरपंच सुरेन्द्र तिग्गा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सरपंच और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक अध्यक्ष जफर खान, राहुल अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ खान सहित अन्य पत्रकारगण भी उपस्थित थे।
पुलिस टीम का योगदान सराहनीय अभियान में थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे के साथ उपनिरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक उमेश दुबे, राजेन्द्र राय, कुरशा मिंज, आरक्षक विष्णु पाटले, डोमन मधुकर, कमल कैवर्त, चंदन यादव, दिलचंद खूंटे, राहुल बघेल, शीतल राज, रतन राठौर और लेखराम धिरहे का विशेष योगदान रहा।
पुलिस द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज बनाने का प्रयास किया जा रहा है।