महासमुंद।थाना बलौदा पुलिस ने 10.100 लीटर अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार सहित कुल 3,05,900 रुपये की संपत्ति जब्त की
अभियान की बड़ी सफलता: अब तक 16.36 लाख रुपये की 6204.270 लीटर शराब जब्त, 483 प्रकरणों में 545 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई
महासमुंद जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बनाने, बेचने एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23/04/2026 को थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भुरसापाली रोड की ओर से एक स्विफ्ट कार (नंबर CG06 HF 5420) में अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना कर भुरसापाली रोड पर नाकेबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार स्विफ्ट कार सामने से आती दिखी, जिसे रोककर वाहन चालक व सवार से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपनी पहचान बताई:
गिरफ्तार आरोपी:
1. भोलाराम पटेल – पिता लक्ष्मण पटेल, उम्र 32 साल, निवासी मेडरा (थाना बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़), हाल मुकाम खपरीडीह (थाना सरायपाली, जिला महासमुंद)
2. सुरेंद्र चौधरी – पिता घनश्याम चौधरी, उम्र 38 साल, निवासी खैरमाल (थाना सरायपाली, जिला महासमुंद)
कार की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 10.100 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 20 नग मैक्डावल (3600 ml) और 10 नग सिम्बा बियर (6500 ml) शामिल हैं। शराब की अनुमानित कीमत 5,900 रुपये है। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (नंबर CG06 HF 5420) जप्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,00,000 रुपये आंकी गई है।
कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3,05,900 रुपये है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।
उल्लेखनीय है कि महासमुंद पुलिस के इस विशेष अभियान के तहत अब तक (दिनांक से वर्तमान तक) कुल 16,36,635 रुपये कीमत की 6204.270 लीटर अवैध शराब जब्त की जा चुकी है। साथ ही कुल 483 प्रकरणों में 545 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा चुकी है।