सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता श्याम ट्रेवल्स की बस से 18.590 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद, कीमत 46 लाख से अधिक

SARJU PRASAD SAHU

April 21, 2026

महासमुंद। 21 अप्रैल 2026)। जिले में अवैध गतिविधियों और सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाले अवैध परिवहन पर रोकथाम के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक निजी बस से करीब 18.590 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत 46,68,090 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई रेहटीखोल नाका (NH-353) पर की गई। पुलिस ने 20 अप्रैल 2026 को ओडिशा की ओर से आ रहे वाहनों की जांच शुरू कर रखी थी। इसी दौरान ‘श्री श्याम ट्रेवल्स’ की बस को रोककर वाहन एवं सामान की तलाशी ली गई। बस में सवार एक यात्री नीले रंग का पीतल का बैग पकड़े हुआ था। पूछताछ में उसने अपना नाम राज किशोर शर्मा उर्फ राजू, पिता बनवारी लाल शर्मा, उम्र 58 वर्ष, निवासी बालू बाजार, आलम चंद बाजार, लालबाग, थाना लालबाग, जिला कटक (ओडिशा) बताया।

बैग की जांच करने पर उसमें तीन प्लास्टिक के डिब्बे मिले, जिनमें 600 नग चांदी के पायल रखे थे। बरामद आभूषणों का कुल वजन 18.590 किलोग्राम और कीमत 46,68,090 रुपये बताई गई है।

चांदी के जेवर रखने को लेकर संदेह होने पर पुलिस ने आरोपी को धारा 94 बी.एन.एस.एस. (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत सभी आभूषण जब्त कर लिए। प्रकरण की अग्रिम जांच एवं कार्रवाई के लिए आयकर विभाग और राजस्व सूचना निदेशालय, छत्तीसगढ़ को सूचित कर दिया गया है।

जब्त संपत्ति का विवरण:  600 नग चांदी के पायल, कुल वजन 18.590 किलोग्राम, कीमत 46,68,090 रुपये।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आयकर विभाग से भी इस संबंध में जानकारी मांगी गई है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment