रोशनी की नई किरण कोरबा में लगेगा नि:शुल्क नेत्र शिविर 13 अप्रैल को बांकी मोंगरा में जांच से लेकर मोतियाबिंद ऑपरेशन तक मिलेगी

SARJU PRASAD SAHU

April 11, 2026

कोरबा। आंखों की सेहत को लेकर एक सराहनीय पहल सामने आई है। रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा श्री सिद्धी दात्री शिक्षण समिति एवं एमजीएम नेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से 13 अप्रैल 2026, सोमवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर विनायक पब्लिक स्कूल, बांकी मोंगरा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा।

शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ आधुनिक तकनीक से आंखों की जांच करेंगे, दृष्टि दोष का परीक्षण करेंगे और मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा देंगे।

गरीब मरीजों को मिलेगा विशेष लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए ऑपरेशन पूरी तरह मुफ्त रहेगा।

जरूरी दस्तावेज

लाभ लेने हेतु राशन कार्ड और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोजकों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जरूरतमंदों तक जानकारी पहुंचाकर उन्हें अंधत्व से बचाने में सहयोग करें।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment