औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की हकीकत, जर्वे में सीईओ ने योजनाओं की ली गहन समीक्षा

SARJU PRASAD SAHU

April 9, 2026

सक्ती। जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने आज ग्राम जर्वे का औचक निरीक्षण कर शासकीय योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान आयुष आयुष्मान केंद्र का अवलोकन किया गया, जहां डॉक्टर की अनुपस्थिति पाई गई। इस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का भी निरीक्षण किया गया। यहां राशन वितरण व्यवस्था और स्टॉक की स्थिति की जांच कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध हो।

ग्राम पंचायत जर्वे में हॉर्टिकल्चर विभाग के तहत संचालित बागवानी कार्यों का भी जायजा लिया गया। किसानों द्वारा की जा रही खीरा और टमाटर की खेती का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

सीईओ जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का सही क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment