महासमुंद। भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय आम जनता के लिए राहतकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के विकास और जनहित में लिए जा रहे ठोस फैसलों का प्रमाण है।
तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। इसके साथ ही कई जगह आपूर्ति संकट की स्थिति भी बनी हुई है, लेकिन भारत में इन आवश्यक ईंधनों की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और आम नागरिकों को उचित मूल्य पर ईंधन मिल रहा है।
उन्होंने इस स्थिति को केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों और प्रधानमंत्री की मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिणाम बताते हुए कहा कि वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक दबावों के बावजूद भारत ने ऊर्जा क्षेत्र में संतुलन बनाए रखा है, जो सराहनीय है।
तिवारी ने आगे कहा कि पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती से आम नागरिकों, किसानों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे महंगाई पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी और आम जनजीवन को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य हमेशा आम जनता को राहत देना और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना रहा है। आने वाले समय में भी सरकार इसी तरह जनहित में फैसले लेती रहेगी, जिससे भारत वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनकर उभरेगा।