कोरबा,
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 29 मार्च, रविवार को पाली पड़निया में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं जिला इकाई पदाधिकारियों के चुनाव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों के सम्मान के साथ-साथ संगठन की एकता एवं सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती पूर्णिमा शोभा जगत (जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष प्रतिनिधि) उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भुवनेश्वर सिंह टेकाम (जनपद पंचायत सदस्य) एवं कमलेश कुर्रे (जनपद पंचायत सदस्य व सभापति) अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकारों की सहभागिता अपेक्षित है। इस दौरान पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा तथा संगठन की जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा।
आयोजकों ने सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और संगठन की एकजुटता को मजबूत करें।