खल्लारी रोप-वे हादसा मृतक के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता—दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

SARJU PRASAD SAHU

March 25, 2026

महासमुंद। 24 मार्च 2026 महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मृतक श्रद्धालु के परिजनों को 5 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और जो भी इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा समीक्षा किए जाने की संभावना

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment