
रिपोर्टर टेकराम कोसले
जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर स्थित दशहरा मैदान में 15 मार्च 2026 को बहुजन आंदोलन के महानायक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की 92वीं जयंती उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर Bahujan Samaj Party की जोन इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में भव्य जोन स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में बहुजन समाज के लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पामगढ़ की पूर्व विधायक एवं बसपा की प्रदेश महासचिव Indu Banjare उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपत के पूर्व विधायक Rameshwar Khare ने की। इस अवसर पर बिलासपुर जोन के पूर्व बसपा विधायक, प्रदेश कमेटी, जिला कमेटी तथा विधानसभा कमेटी के सदस्य सहित बहुजन समाज के कई वरिष्ठ सामाजिक और राजनीतिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रेशम कुर्रे, श्यामलाल सौमित्र, अमिलाल घृतलहरे, किर्तन टंडन, मनोहर जोल्हे, श्याम महेश्वरी, बाबूलाल चन्द्रा, श्याम बंजारे, तुलसी मनहर, दिलचंद खुंटे, बिहारी, पुरुषोत्तम बघेल, महेश टंडन, एतवारी बनर्जी, राजेश बंजारे, सूरज महिलांगे, जितेन्द्र दिलावर, महेन्द्र कुमार सौमित्र और खेमराज भारद्वाज सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शक्ति जिला अध्यक्ष जी.आर. बंजारे ने किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती इंदु बंजारे ने अपने संबोधन में मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, त्याग और समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज को सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके नेतृत्व में बहुजन आंदोलन को एक नई दिशा मिली।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बहुजन जागृति गायकों की प्रस्तुति रही। विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने अपने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से कांशीराम साहब के संघर्ष, उनके आंदोलन और बहुजन समाज को जागृत करने के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके गीतों से पूरा वातावरण जोश, उत्साह और बहुजन चेतना से भर उठा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कांशीराम साहब के प्रसिद्ध नारे “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” को याद करते हुए बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने तथा समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनाने का संकल्प लिया।
जोन स्तरीय यह संगोष्ठी कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक और सफल रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।