अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

TEKRAM KOSLE

March 9, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार, 9 मार्च 2026। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा के तत्वाधान में 8 मार्च 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खेलों के प्रति अपना उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, फुगड़ी, मल्लखम्ब, बैडमिंटन और भौंरा जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों को शामिल किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
कुर्सी दौड़: प्रथम – किरण, द्वितीय – पार्वती वर्मा, तृतीय – सुशीला
भौंरा: प्रथम – शशि, द्वितीय – सरिता नायक, तृतीय – प्रीतम वर्मा
फुगड़ी: प्रथम – जगेश्वरी, द्वितीय – धनेश्वरी, तृतीय – भारती
मल्लखम्ब: प्रथम – अनाया ठाकुर, द्वितीय – शिवकुमारी, तृतीय – अंजली
बैडमिंटन: प्रथम – अपराजिता, द्वितीय – तान्या, तृतीय – मणिकर्णिका
खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को खोड़स कश्यप, हेमंत टिकरिहा और सुनीता वर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में खेल को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल सभी बालिकाओं एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना और उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment