राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने दिशा-दर्शन भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्व सहायता समूह की 80 महिलाएं संभलपुर में बुनकर प्रशिक्षण का करेंगी अध्ययन

TEJASWI NATH SONI

March 9, 2026

बलौदाबाजार, 9 मार्च 2026। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को जिला ऑडिटोरियम परिसर से दिशा-दर्शन अध्ययन भ्रमण के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अध्ययन भ्रमण में जिले के स्व सहायता समूह की 80 महिलाएं शामिल हैं, जो संभलपुर जाकर बुनकर प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन और अध्ययन करेंगी।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अध्ययन भ्रमण पर जा रही महिलाओं के लिए भोजन, विश्राम, सुरक्षा और आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं को इस भ्रमण से नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment