हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप-छुरा द्वारा जरुरतमंदों को उपचार के लिए सहायता राशि प्रदान किया गया,

BHUPENDRA SINHA

March 1, 2026

छुरा / गरियाबंद:- छुरा नगर में एक ऐसा ग्रुप संचालित है जिसमें कुल 190 सदस्य शामिल हैं जो आर्थिक रुप से अक्षम लोगों की ईलाज के लिए आंशिक सहयोग राशि प्रदान करते हैं।साल 2020 से संचालित ये ग्रुप अब तक 120 से अधिक जरुरतमंदों तक 12 लाख से अधिक की सहयोग राशि पहुंचा चुकी है।इस ग्रुप का एक ही उद्देश्य है कि राशि के अभाव में कोई भी जरुरतमंद ईलाज से वंचित ना होने पाए। सहयोग और सेवा के इसी क्रम में ग्राम कारीदादर(छुरा)निवासी परमेश्वर थानूराम ध्रुव जो कि किडनी इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहा है और निरंतर डायलिसिस के लिए जाता है के लिए 20000,भुवनेश्वर टोंडे रोहिना(राजिम) के एक्सीडेंट केस में उपचार व दवा हेतु 5000, ग्राम कोसमबुडा (छुरा) निवासी ओमप्रकाश सुरेंद्र सोरी जो कि ब्रेन हैमरेज से जूझ रहा है के लिए 20000, रामकुमार शर्मा (राजिम) निवासी जो फेफड़े की बीमारी से ग्रसित है इनके लिए ग्रुप द्वारा 10000 की मदद स्वीकृत की गई और चारों को सहायता राशि का चेक वितरित किया गया।इन चारों की उपचार हेतु आर्थिक मदद की अपील हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास आया था जिस पर ग्रुप द्वारा दस्तावेजमय जानकारी प्राप्त होने पर इन चारों के लिए कुल 55000 रु की सहयोग राशि माह जनवरी-फरवरी 2026 में ग्रुप द्वारा प्रदान की गई।

हेल्पिंग ग्रुप परिवार ने सभी पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु कामना किया है।यह जानकारी ग्रुप के कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सोनी और लक्की मेमन द्वारा दिया गया है।विदित हो कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है के उक्ति को चरितार्थ करता हुआ यह ग्रुप वर्तमान में सिर्फ गरियाबंद जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित और आर्थिक रुप से अक्षम लोगों को उपचार हेतु आंशिक आर्थिक सहयोग राशि चेक के माध्यम से प्रदान करता है।इस सेवा कार्य में गरियाबंद जिले सहित अन्य जिलों के लगभग 190 सेवाभावी सदस्य जुड़े हुए हैं, जो प्रतिमाह अपना अंशदान ग्रुप को ऐसे सेवा कार्य के लिए प्रदान करते हैं।ग्रुप से जुड़कर सहयोग करने या स्थानीय जरूरतमंदों की जानकारी ग्रुप तक पहुंचाने के लिए मोबाइल नंबर 9179500959,9893777868,9993442877 और 8889135003 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला ब्यूरो

Share this content:

Leave a Comment