नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों ने किया स्वागत ।

MOTI LAL

February 28, 2026

बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2026। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर ने शनिवार को संयुक्त जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी श्री शर्मा इससे पूर्व रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद एवं कलेक्टर कोरिया के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर जिला अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

पदभार संभालने के पश्चात कलेक्टर श्री शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति, धान उठाव की स्थिति एवं लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।

 

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment