ऑपरेशन प्रहार: रायगढ़ पुलिस का अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त कुल 1.60 करोड़ रुपये की संपत्ति जप्त, एसएसपी का सख्त संदेश

TEJASWI NATH SONI

February 28, 2026

रायगढ़, 28 फरवरी 2026। Chhattisgarh Police के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध स्क्रैप परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने उड़ीसा से पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र की ओर ले जाए जा रहे 9 वाहनों को पकड़कर लगभग 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया। जप्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये और वाहनों सहित कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये आंका गया है।

संयुक्त नाकेबंदी में बड़ी सफलता

सूचना मिलने पर साइबर थाना, कोतवाली थाना और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर नाकेबंदी की।

  • जूटमिल पुलिस ने गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन स्क्रैप पकड़ा।

  • कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास 6 अन्य वाहनों से करीब 54 टन स्क्रैप जब्त किया।

वाहन चालकों से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेह के आधार पर धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

जब्त वाहन

जूटमिल पुलिस द्वारा जप्त ट्रक:

  • CG 13 BH 8185 (25 टन)

  • CG 13 BA 3342 (30 टन)

  • CG 07 … (30 टन)

कोतवाली व साइबर पुलिस द्वारा जप्त वाहन:

  • माजदा CG 13 AP 2652 (5 टन)

  • ट्रक OR 09 L 0175 (30 टन)

  • पिकअप CG 13 AR 5783 (1.5 टन)

  • माजदा OD 15 V 7853 (6 टन)

  • माजदा CG 13 AR 7550 (8 टन)

  • टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 (22 टन)

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

कार्रवाई में शामिल आरोपी

  1. उज्जवल कुमार सिंह (गया, बिहार)

  2. मोहम्मद खालिद (नालंदा, बिहार)

  3. राणा सिंह (पिथौरा, महासमुंद)

  4. मनीराम (जैजैपुर, जिला सक्ती)

  5. युधिष्ठिर दास (अम्बाभौना, बरगढ़, उड़ीसा)

  6. मोहनलाल सारथी (रेगड़ा, रायगढ़)

  7. भूषण साह (बृजराजनगर, झारसुगुड़ा, उड़ीसा)

  8. करतार सिंह (बरगढ़, उड़ीसा)

  9. सुभाष कुमार मांझी (अंगुल, ओडिशा)

यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम द्वारा की गई।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment