बलौदाबाजार में कलेक्टर ने सेवानिवृत्ति पर जिला पंजीयक मुरारी राम भूआर्य को किया सम्मानित

TEKRAM KOSLE

February 27, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

बलौदाबाजार, 27 फरवरी 2026। जिला पंजीयन कार्यालय बलौदाबाजार में पदस्थ जिला पंजीयक मुरारी राम भूआर्य शुक्रवार को अधिवर्षिता पर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर दीपक सोनी (कलेक्टर, बलौदाबाजार) ने उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर श्री सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री भूआर्य ने जिले में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन किया, जो अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक शासकीय सेवा में रहकर बेदाग छवि के साथ सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक को एक निश्चित समय पर सेवानिवृत्त होना होता है, लेकिन सेवा काल के दौरान किए गए अच्छे कार्य और ईमानदार छवि ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी होती है।
कार्यक्रम के दौरान उप पंजीयक विप्लव सहित पंजीयन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री भूआर्य के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment