कोरबा: युवा-गांव केंद्रित बजट का स्वागत – निकिता मुकेश जायसवाल

MOTI LAL

February 26, 2026

विष्णु कुमार यादव, जिला ब्यूरो चीफ

वर्ष 2026-27 का बजट विकास को नई दिशा

कोरबा (सुघर गांव)। जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे “जनआकांक्षाओं को साकार करने वाला दूरदर्शी बजट” बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश यह बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। स्टार्टअप, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगी, जबकि खेल सुविधाओं के विस्तार और एआई मिशन जैसी पहल से नई पीढ़ी आधुनिक तकनीक से जुड़ेगी।

जायसवाल ने कहा कि अधोसंरचना, पर्यटन और ग्रामीण विकास पर विशेष प्रावधान से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पंचायत स्तर तक विकास की गति पहुंचेगी। महिला स्व-सहायता समूहों तथा किसानों के सशक्तिकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प के अनुरूप इस बजट को छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बताया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment