किसान न्याय जनसभा में किसान खुलकर रख रहे अपनी पीड़ा – भूपेन्द्र चन्द्राकर

TEJASWI NATH SONI

February 26, 2026

महासमुंद/बसना। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेशभर में निकाली जा रही “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” के तहत बसना विधानसभा के ग्राम परसवानी में किसान न्याय जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में किसानों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मंच किसानों के लिए निर्णायक साबित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में अव्यवस्था, रकबा सत्यापन के नाम पर उत्पीड़न, खाद-उर्वरक की कमी एवं बढ़ती कीमतें, खेती की बढ़ती लागत तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम दाम पर फसल बेचने की मजबूरी जैसी समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि यह जनसभा केवल शिकायतों का मंच नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों की लड़ाई को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की समस्याओं को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी, ताकि अन्नदाताओं को न्याय मिल सके।

जनसभा को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भानू चंद्रा, प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर, प्रदेश सह सचिव संजय यादव, जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, जिला संगठन मंत्री सकील खान ने भी संबोधित किया। मंच संचालन यूथ विंग जिलाध्यक्ष खिरोद पटेल ने किया।

कार्यक्रम में गोपाल वैष्णव, भुनेश्वर साहू, एम.डी. सागर, माधव सोना, महेश कर्ष, हेमसागर प्रधान, जगतू बंजारा, मीना यादव, पद्मा कोड़ाकू, कल्पना यादव, जरीना खान, अमर लाल निसाद, शंकर महापात्र, पूरन लाल पटेल, नारद तांडी, महेश सोना, पिंगल चौहान, हीराअजगर, बृज बिहारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment