एसआईआर अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, जिले में कुल 8,37,720 मतदाता

TEJASWI NATH SONI

February 21, 2026

बलौदाबाजार, 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम अंतर्गत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में शनिवार को जिले में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन सभी निर्धारित स्थलों पर किया गया।

संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मतदाता सूची की प्रति संबंधित प्रतिनिधियों को प्रदान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़, 44 कसडोल, 45 बलौदाबाजार एवं 46 भाटापारा के कुल 1105 मतदान केंद्रों में 4,24,229 पुरुष एवं 4,13,478 महिला सहित कुल 8,37,720 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 8,689 दिव्यांग मतदाता, 13 तृतीय लिंग मतदाता तथा 12,806 नए मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार विवरण:

  • बिलाईगढ़ (43): 140 मतदान केंद्र, 48,325 पुरुष, 46,983 महिला, 828 दिव्यांग, 1 तृतीय लिंग, 1,320 नए मतदाता।

  • कसडोल (44): 433 मतदान केंद्र, 1,75,533 पुरुष, 1,60,521 महिला, 3,671 दिव्यांग, 3 तृतीय लिंग, 5,823 नए मतदाता।

  • बलौदाबाजार (45): 220 मतदान केंद्र, 82,000 पुरुष, 81,332 महिला, 1,752 दिव्यांग, 2,054 नए मतदाता।

  • भाटापारा (46): 312 मतदान केंद्र, 1,18,367 पुरुष, 1,15,622 महिला, 2,538 दिव्यांग, 9 तृतीय लिंग, 3,609 नए मतदाता।

प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार कुल मतदाता संख्या 8,21,443 थी, जिसमें 4,16,204 पुरुष एवं 4,05,226 महिला मतदाता शामिल थे। अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि विजय केशरवानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के हितेंद्र सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी के भुवनेश्वर सिंह डहरिया, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के सुशील बंजारे, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment