मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा की माता स्व. कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि, शांति हवन में सीएम समेत कई गणमान्य रहे उपस्थित

SARJU PRASAD SAHU

February 20, 2026

बलौदाबाजार।  19 फरवरी 2026 छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश कुमार सिन्हा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु बुधवार को शांति हवन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधीश के शासकीय आवास, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर बोदरी, बिलासपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस तथा विधायक सुशांत शुक्ला सहित उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव, वरिष्ठ अधिवक्तागण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी, जिला न्यायपालिका के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन संपन्न हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या एवं शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च संस्कारों एवं पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए कहा गया कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ने सदैव कर्तव्यनिष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी। उनके आशीर्वाद की स्मृतियाँ परिवारजनों और शुभचिंतकों को निरंतर शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment