
नई दिल्ली/इंदिरा भवन।असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में विधानसभा प्रभारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुंवर जितेंद्र सिंह, विकास उपाध्याय और मनोजकांत चौहान के नेतृत्व में प्रभारियों को चुनावी रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्ययोजना को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान को असम के सिलचर (कछार) जिले अंतर्गत उदारबंद विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
मोक्ष कुमार प्रधान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से उदारबंद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी को चुनाव में लाभ होगा।
बधाई देने वालों में कमल प्रधान, प्रिंस प्रधान, परदेसी यादव, बरतराम नागेश, प्रकाश दास, हेमसागर साव, रामकुमार भोई, श्याम प्रधान, चंपक लाल चौहान, भूषण तांडी, निर्मल प्रधान, राजेश सिदार, जफर, आनंद चौहान, हेतुराम गहीर, अजय पटेल, सुनील भोई, प्रशान्त पंडा, विनोद मेहेर, रितिक साहू, संतोष पटेल, निलेश साहू, अश्विनी प्रधान, उद्धव पात्र, मुनीन्द्र प्रधान, हेमंत कौशिक, रवि कश्यप, अंकित छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल रहे।
सभी ने मोक्ष कुमार प्रधान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।