पनगांव में फाइलेरिया के खिलाफ महिलाओं की मुहिम, रैली और दीवार लेखन से ग्रामीणों को किया जागरूक

TEJASWI NATH SONI

February 5, 2026

बलौदाबाजार, 5 फरवरी 2026।

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फाइलेरिया (हाथीपांव) उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे घर-घर दस्तक अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम पंचायत पनगांव में ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा विशेष बैठक, जागरूकता रैली एवं दीवार लेखन अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा आगामी फाइलेरिया निवारण अभियान के लिए समुदाय को तैयार करना रहा। इस अवसर पर उपस्थित डीएमसी रजनीकांत रत्नाकर ने महिलाओं को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित मादा ऐनाफिलिस मच्छर के काटने से फैलता है। इससे बचाव के लिए मच्छरों पर नियंत्रण, साफ-सफाई और मच्छरदानी के नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

उन्होंने जानकारी दी कि 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक जिले में फाइलेरिया निवारण अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों को सुरक्षात्मक दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना होगा, ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके।

अभियान के तहत ग्राम पंचायत पनगांव की महिला समूहों ने गांव की गलियों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को संदेश दिया, वहीं दीवार नारा लेखन (वाल राइटिंग) के माध्यम से “फाइलेरिया मुक्त पंचायत” का संकल्प भी दोहराया। महिलाओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर दवा सेवन के लाभ समझाएंगी, ताकि कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे।

जिला प्रशासन के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे 10 फरवरी से प्रारंभ होने वाले दवा वितरण अभियान में पूर्ण सहयोग करेंगे और फाइलेरिया उन्मूलन में सक्रिय भूमिका

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment