भटगांव पुलिस की कार्यवाही मोटरसाइकिल चोर एवं चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाले व सहयोगी को किया गिरफ्तार I

SARJU PRASAD SAHU

March 28, 2025

आरोपीयों  ने चोरी का मोटर सायकल को कम कीमत में खरीद कर अधिक कीमत में बेचने के लिए खोज रहे थे ग्राहक ,ग्राहक बनकर पुलिस ने किया सौदा ,नहीं समझ पाए आरोपी, हुआ गिरफ्तार I

सारंगढ़ I पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा, गांजा चोरी जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने की निर्देशित किया गया है इसी क्रम में प्रार्थी संजय सारथी निवासी भटगांव के मकान से दिनांक 20-2- 2025 को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹50000 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी , जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे एवं SDOP विजय ठाकुर महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल को कम कीमत में खरीद कर अधिक कीमत में बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं, कि सूचना पर ग्राम बिर्रा चौक के पास घेराबंदी कर चोरी का मोटर सायकल के साथ 02 अपचारी बालक एवं उसके साथी आरोपी पुष्पेंद्र मांझी पिता मोहन लाल 18 वर्ष ग्राम बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा को आज दिनांक 27.03.25 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।

उक्त पुलिस कार्यवाही में भगवती प्रसाद कुर्रे थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. एकराम सिदार, आदित्य सिंह, आरक्षक खिलावन बघेल, शशिकांत खुटे, नरेन्द्र चंद्रा अशोक साहू एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “भटगांव पुलिस की कार्यवाही मोटरसाइकिल चोर एवं चोरी का मोटरसाइकिल खरीदने वाले व सहयोगी को किया गिरफ्तार I”

Leave a Comment