किसानों का फार्मर पंजीयन 31 मार्च तक, योजनाओं का लाभ लेने पंजीयन आवश्यक I

SARJU PRASAD SAHU

March 27, 2025

बलौदाबाजार,27 मार्च 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा कृषक पंजीयन डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रक्चर के तहत एक महत्वपूर्ण पहल किया गया है जिसका उद्देश्य कृषि स्वामी की एक व्यापक और एकीकृत पंजीयन बनाना है। फार्मर रजिस्ट्री मे किसानों का पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित किया गया है।इस पंजीयन के माध्यम से सरकारी योजनाएँ और लाभ सही लाभार्थियों तक कुशलता पूर्वक पहुंच सकेगी।योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान पंजीयन अनिवार्य किया गया है। पंजीयन नहीं कराने पर योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ेगा। अब तक जिले के 102797 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।

जिले में सभी किसानों का निःशुल्क पंजीयन लोक सेवा केन्द्र (सीएससी), प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर फार्मर आईडी बनाई जा रही है । जिसमें कृषि विभाग से संबंधित ग्राम के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं राजस्व विभाग से पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही लिंक- https://cgfr.agristack.gov.in/farmer-registry-cg/ का प्रयोग कर किसान स्वयं पंजीयन कर सकते है।फार्मर आईडी बनवाने हेतु अनिवार्य दस्तावेज-किसान को अपने सभी भूमि का बी-1 खसरा, ऋण पुस्तिका और आधार से लिंक मोबाईल नंबर (जिसमें आधार सत्यापन ओ.टी.पी होती हो) की आवश्यकता होगी।

ग्राम पंचायतों में लग रहा पंजीयन शिविर – एग्रीस्टेक पोर्टल में फार्मर आईडी बनाने हेतु राजस्व, कृषि, सहकारिता विभाग के सहकारी समितियों तथा लोक सेवा केन्द्र (सीएससी) को 31 मार्च, 2025 तक पंजीयन का कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर डिजिटल फार्मर आईडी (किसान कार्ड) बनाई जा रही है। किसानों के सहयोग एवं फार्मर आईडी बनाने के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों एवं पंजीयन को अप्रुवल करने के लिए पटवारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला अन्तर्गत ग्रामों में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सहकारी समिति एवं सीएससी के माध्यम से कार्यालयीन अवधि के साथ रात्रिकालीन शिविर लगाकर कृषकों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन किया जा रहा है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

1 thought on “किसानों का फार्मर पंजीयन 31 मार्च तक, योजनाओं का लाभ लेने पंजीयन आवश्यक I”

Leave a Comment