प्रदेश सरकार के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कसडोल का धरना प्रदर्शन
कसडोल, कसडोल ब्लॉक कांग्रेस
कमेटी कसडोल के तत्वाधान में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात कांग्रेस ने जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया किसानों की समस्याओं और मनरेगा के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया और सांकेतिक चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि किसानों के व्यापक हित में धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे। साथ ही मनरेगा (रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत काम के दिनों और बजट को सुरक्षित रखने की पुरजोर वकालत की गई धरना स्थल पर कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों का भारी जमावड़ा रहा कार्यक्रम में मुख्य रूप से
कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष दयाराम वर्मा योगेश बंजारे विशाल खुसरो मनीष मिश्रा चंदन साहू रमेश वैष्णव पंकज जयसवाल गोविंद मिश्रा जागेश्वर वर्मा चांदराम निषाद खुशी लाल साहू गायत्री द्वारका निर्मलकर लक्ष्मी शंकर पूरी राम कोसले रुद्र शंकर कवर्थ अशोक पटेल रेशम दास मानिकपुरी नवीन मानिकपुरी लेख राम जयसवाल राज मानिकपुरी दीपक साहू विमल देवांगन नरेंद्र क्षत्रीय खिलावन डहरीया शाहिद दांडेकर जगाउराम पटेलगौतम साहू भागवत थवाईत साहिल यादव सूर्या यादव मिलन डहरिया देवनारायण वर्मा पुनि राम गुड्डा कौशिक आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए