अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई: 7 लाख रुपये से अधिक मूल्य का 313 क्विंटल धान जब्त

TEJASWI NATH SONI

January 22, 2026

बलौदाबाजार, 22 जनवरी 2026।

जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में संयुक्त जांच टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 313 क्विंटल अवैध धान का परिवहन कर रहे एक ट्रक को पकड़कर धान जब्त किया है। जब्त धान का अनुमानित मूल्य लगभग ₹7,43,000 आंका गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाटापारा जांच टीम ने अवैध रूप से धान परिवहन कर रहे ट्रक क्रमांक CG07BU1916 को रोककर जांच की। जांच में ट्रक में लदा 313 क्विंटल धान अवैध पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर भाटापारा मंडी के सुपुर्द किया गया। मामले में कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इसी तरह लवन तहसील अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सीरियाडीह के निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र के बाहर ट्रैक्टर में रखी 29 बोरी धान अवैध रूप से पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त धान को हंसुराम पिता वेदप्रकाश से जब्त कर ग्राम पंचायत सचिव के सुपुर्द कर दिया गया।

गौरतलब है कि दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही धान का भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है, जिसमें कम धान पाए जाने पर अतिरिक्त रकबे का समर्पण कराया जा रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा और शासन की धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी निरंतर जारी

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment