फिल्म विकास निगम अध्यक्ष मोना सेन ने किया सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

TEKRAM KOSLE

January 18, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

रायपुर | 18 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री मोना सेन ने आज सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के वार्षिक कैलेंडर का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंच के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की।
फिल्म विकास निगम अध्यक्ष बनने के बाद यह मोना सेन जी की सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के प्रतिनिधियों से पहली औपचारिक भेंट थी। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और संगठन के सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा की।
सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के प्रदेश संरक्षक श्री मुलेश्वर श्रीवास एवं रायपुर जिला संयोजक श्री विजय सेन ने मोना सेन जी को वार्षिक कैलेंडर भेंट किया तथा समिति के पदाधिकारियों से परिचय कराया। साथ ही मंच द्वारा समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।
प्रदेश सचिव श्री लोकनाथ सेन ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों, योजनाओं और सामाजिक अभियानों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सेन संगवारी मंच शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर मोना सेन जी ने कहा कि सेन संगवारी जैसे संगठनों की छोटी-छोटी पहल समाज में बड़े सकारात्मक बदलाव की नींव रखती हैं। उन्होंने मंच के वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा,
“सेन संगवारी आज समाज में एक जाना-पहचाना नाम है, जो रचनात्मक और सेवा कार्यों के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।”
कार्यक्रम में सेन संगवारी सामाजिक उत्थान मंच के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक श्री मुलेश्वर श्रीवास, रायपुर जिला संयोजक विजय सेन, प्रदेश सचिव लोकनाथ सेन, प्रदेश सह सचिव नागेश सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सेन, उपकोषाध्यक्ष हीरालाल श्रीवास, रायपुर महानगर संयोजक प्रिंस सेन, अभनपुर परिछेत्र अध्यक्ष लेखराम सेन, साधुराम भारद्वाज, बालोद सहित अन्य गणमान्य जन शामिल रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment