वनांचल की आवाज: सड़क निर्माण के लिए बया में उमड़ा जनसैलाब, ‘संघर्ष समिति’ का हुआ शंखनाद
बया/कसडोल | 18 जनवरी 2026
वनांचल क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने के लिए आज ग्राम बया बाजार पड़ाव पर एक ऐतिहासिक सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से ‘वनांचल सड़क निर्माण समिति’ का गठन कर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
📍 कपिल देव नायक के हाथों में नेतृत्व की कमान
समिति के सफल संचालन हेतु कसडोल सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री कपिल देव नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुभवी वरिष्ठ जनों को ‘मार्गदर्शक मंडल’ में रखा गया है, जो इस अभियान को वैचारिक मजबूती प्रदान करेंगे।
📢 ‘मिशन रोड’ के लिए तीन बड़े संकल्प:
बैठक में क्षेत्र की कायाकल्प के लिए तीन महत्वपूर्ण रणनीतिक निर्णय लिए गए:
पंचायत की हुंकार: प्रभावित क्षेत्र के सभी सरपंच 31 जनवरी तक अपनी पंचायतों से सड़क निर्माण का आधिकारिक प्रस्ताव पारित कर सरपंच संघ अध्यक्ष को सौंपेंगे।
मजबूत संगठन: सड़क निर्माण संघर्ष समिति के ‘संचालक मंडल’ में सभी प्रभावित पंचायतों के सरपंचों को अनिवार्य कार्यकारी सदस्य बनाया गया है, ताकि जमीनी स्तर पर एकता बनी रहे।
राजधानी कूच: आगामी 4 फरवरी को समिति का प्रतिनिधिमंडल सीधे माननीय मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और लोक निर्माण मंत्री से भेंट कर सड़क की मांग का हुंकार भरेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
👥 क्षेत्र के दिग्गजों ने भरी हुंकार
बैठक में मुख्य रूप से गोप लाल पटेल, टहक राम साहू, संतोष पटेल, नंदकुमार दड़सेना, राजेश पटेल, नंदकुमार पटेल, जनमोहम्मद ख़ान, पोतकुमार प्रधान, धनीराम नाग, रतन दड़सेना, खीरप्रसाद चौधरी, परशुराम प्रधान, कमलेश साहू, ईश्वर पंकज, मैकमोहन साहू, मोहित चौधरी और हरिसिंह प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
”यह केवल सड़क की मांग नहीं, बल्कि वनांचल के हक की लड़ाई है। जब तक प्रशासन हमारी मांगें पूरी नहीं करता, यह संघर्ष जारी रहेगा।” — समिति सदस्य