OTP साझा करना ATM कार्ड और PIN देने जैसा, साइबर पुलिस ने जारी की सख्त चेतावनी

SARJU PRASAD SAHU

January 17, 2026

बालोदाबाजार। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बालोदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साइबर एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि OTP साझा करना उतना ही खतरनाक है, जितना ATM कार्ड और उसका PIN किसी अजनबी को सौंप देना।

पुलिस के अनुसार, आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। OTP के माध्यम से बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और विभिन्न डिजिटल सेवाओं तक पहुंच मिल जाती है। यदि कोई व्यक्ति अपना OTP किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा करता है, तो वह अपने खाते और व्यक्तिगत जानकारी को सीधे खतरे में डाल देता है।

पुलिस एडवाइजरी में अपील

बालोदाबाजार-भाटापारा साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में OTP साझा न करें। साइबर अपराधी इसी प्रकार की छोटी-सी गलती का इंतजार करते हैं और इसका दुरुपयोग कर आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं।

पुलिस ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक से सावधान रहें और यदि साइबर ठगी की आशंका हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

सावधानी ही सुरक्षा है—पुलिस

साइबर पुलिस ने नागरिकों से जागरूक रहने और डिजिटल लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment