सक्षम जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 8 फरवरी को कसडोल में जिला अधिवेशन का निर्णय

SARJU PRASAD SAHU

January 10, 2026

बलौदा बाजार। सक्षम जिला कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 10 जनवरी 2026, दिन शनिवार को शिशु मंदिर बलौदा बाजार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी जिला अधिवेशन 8 फरवरी 2026 को कसडोल में आयोजित किया जाएगा।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। इनमें दिव्यांग सेवा केंद्र का संचालन, सड़क सुरक्षा जागरूकता, दिव्यांग मित्र योजना सहित अन्य जनहितकारी विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष  निशांत वाजपई , जिला सचिव  नूतन कुमार सेन , जिला सह सचिव  कोमल कांत यादव, जिला चेतना प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती इंदु साहू, कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष  मोतीराम बंजारे, बलौदा बाजार ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अर्चना बघेल  तथा सक्षम सदस्य  प्रदीप वर्मा  उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन के ध्येय वाक्य “सक्षम भारत, समर्थ भारत” के संकल्प के साथ किया गया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment